फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमरे में मृत मिली सीओडी कर्मी की पत्नी, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रोहता स्थित कृष्णा ग्रीन पैलेस फेज-2 में रहने वाले सीओडी कर्मी की पत्नी का शव सोमवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि बेल्ट से गला दबाकर पति ने पत्नी की हत्या की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मलपुरा क्षेत्र के रोहता में सीओडी-509 में तैनात जितेंद्र कुमार का घर है। जितेंद्र का विवाह 10 मार्च 2016 को जगदीशपुरा की निधि के साथ हुआ था। एक बेटा और बेटी हैं। सोमवार सुबह पुलिस को निधि की मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष से निधि के चाचा पूर्व पार्षद महेश ने पुलिस को बताया कि पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। पिछले 15 दिन से दंपती में विवाद हो रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार रात निधि ने फोन कर अपनी बहन को घर बुलाया था। सुबह संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान थे। दाएं हाथ की एक अंगुली कटी मिली। उन्हें हत्या का शक है। प्रभारी निरीक्षक मलपुरा के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें