फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन रेस्टोरेंट में जलती मिलीं कोयले की भट्ठियां, 37 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन
आगरा। कोयला जलाकर प्रदूषण बढ़ा रहे तीन रेस्टोरेंट पर नगर निगम ने कार्रवाई की। ताजनगरी फेज-2 में निगम की टीम को कोयले की भट्ठियां सुलगती हुई मिलीं। इस पर निगम टीम ने तीनों से कुल 37 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह एवं एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में रेस्टोरेंट साल्ट कैफे, डीप रेस्टोरेंट और लाइट हाउस होटल पर कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि आगरा में कोयला जलाने पर प्रतिबंध हैं। कोयले की भट्ठी जलाना सीधे तौर पर वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाली गतिविधि है। बसई मंडी क्षेत्र में पॉलिथीन के उपयोग एवं सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने के आरोप में 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें