फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोचिंग संचालक निकला ठग...नौकरी का दिया झांसा, ऐसे की  22.50 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 12 Oct 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक युवक को नौकरी का झांसा देकर 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवक को एक कोचिंग संचालक ने ठग लिया। आरोपी सरकारी विभागों में पहचान बताकर युवक से 22.50 लाख रुपये ले लिए। 4 साल बाद भी जब युवक की नौकरी नहीं लगी, इस पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर कोचिंग संचालक सहित अन्य उसे धमकी देने लगे। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन



गांव अंगूठी निवासी अमित सिंह बेरोजगार हैं। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह से उसके अच्छे संबंध थे। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग चलाता था। उन्होंने उससे कोचिंग में पढ़ने की बात की। इस पर धर्मेंद्र सिंह ने उनसे कहा कि यदि वह चाहे तो वो उनकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। आरोप है कि वो उसे राजश्री एस्टेट, अमर विहार निवासी रामकुमार सारस्वत और उसकी पत्नी तृप्ति पचौरी से ले जाकर मिलवाया। उन्होंने कई विभागों में जान पहचान बताई। 30 लाख रुपये खर्च करने की कहने लगे। वह तैयार हो गया।

वह उन्हें किस्तों में रकम देने के लिए तैयार हो गया। दिसंबर 2020 से जून 2021 तक उन्हें 22.50 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ कोरे कागज पर युवक से हस्ताक्षर करा लिए। 30 जून 2021 तक आरोपी नौकरी का आश्वासन दिया। लेकिन, नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन


अब जब युवक अपनी रकम वापस मांगा, तो आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहे। 4 साल तक वो युवक को भटकाते रहे। अब वो धमकी दे रहे हैं। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें