आगरा। टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन संख्या 05062/05061 में एक कोच बढ़ाया गया है। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पहले इसमें सामान्य 13, स्लीपर 1 और एसएलआरडी 2 कोच थे। अब इसमें दो स्लीपर कोच होंगे। यह बदलाव बृहस्पतिवार से प्रभावी हो गया। दोहरीकरण कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19818 (जमुना ब्रिज–रतलाम) को शुक्रवार से चित्तौड़गढ़ जंक्शन तक शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। संवाद