फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएमएस सर्जन को नहीं करा रहे ज्वाइन, मरीज परेशान

Mon, 19 Feb 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस सर्जन को नहीं करा रहे ज्वाइन, मरीज परेशान
विज्ञापन

- सर्जिकल वार्ड में आने वाले मरीजों को तीन महीने से नहीं मिल पा रहा है उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल पहले से ही मरीजों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। 27 में से डाॅक्टरों के 14 पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में जो डॉक्टर हैं भी वह आपसी नोकझोंक के चलते काम करने को तैयार नहीं है। तीन महीने पहले सीएमएस के साथ हुए विवाद के बाद गायब चल रहे सर्जन डाॅ. गौरव पारिख एक सप्ताह से जनपद में ही डेरा डाले हुए हैं। अस्पताल भी आते हैं लेकिन सीएमएस उन्हें ज्वाइन नहीं करा रहे हैं।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। यहां गुटबाजी नजर आ रही है। सीएमएस से विवाद के बाद जिला अस्पताल से बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य, सर्जन डॉ. पारिख और हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. ललित तीन महीने पहले काम छोड़कर चले गए थे। एक सप्ताह पूर्व तीनों डॉक्टर वापस आ गए। इनमें बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य को तो सीएमएस ने कार्यभार ग्रहण करा दिया जबकि सर्जन डॉ. गौरव पारिख और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
डाॅ. गौरव पारिख और डॉ. ललित कुमार का कहना है कि सीएमएस को ज्वानिंग के लिए कई बार कह चुके हैं लेकिन वे ज्वाइन नहीं करा रहे हैं। इसके बाद भी वे लोग अस्पताल पहुंचकर मरीज देख रहे हैं। यदि एक सप्ताह के अंदर उन लोगों को ज्वाइन नहीं कराया जाता है तो वे लोग उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


सीएमएस बोले, उच्चाधिकारियों से मांगा गया है मार्गदर्शन
सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना है कि डॉक्टर बिना बताए ही गायब हो जाते हैं। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। उनके मार्गदर्शन के अनुसार ही ज्वाइन कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें