फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएमओ ने दस्तक अभियान का भ्रमण कर किया निरीक्षण

Sat, 13 Apr 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने दस्तक अभियान का भ्रमण कर किया निरीक्षण
विज्ञापन

- आशा और आंगनबाड़ी को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। सीएमओ ने मैनपुरी के अर्बन क्षेत्र के मोहल्ला महमूद नगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के गांव नगरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी को सतर्कता बरतने के लिए कहा।
सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान आशा और आंगनगबाड़ी को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों से पांच जानकारी हासिल करें। आशाएं लोगों को लू से बचाव की जानकारी प्रदान करें। जिस घर में पंद्रह वर्ष से कम उम्र का बच्चा हो उस घर पर आशा स्टीकर जरूर लगाएं। उन्होंने लोगों से अपील की यदि किसी को खांसी, बुखार और जुकाम आदि के लक्षण हैं तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज के गांव छतरीबरी में रविंद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने भ्रमण कर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें