फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज आगरा आएंगे सीएम योगी, दिवंगत विधायक के परिजन से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मथुरा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आएंगे। यहां वे फतेहाबाद से दिवंगत भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में चल रही बैठक में भाग लेने के पश्चात बरसाना जाकर दिवंगत पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे। इसके बाद शाम को वह राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शमशाबाद रोड स्थित आवास तक जाने वाले मार्ग पर सड़क की मरम्मत, विशेष सफाई अभियान और अतिक्रमण हटाने के साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें