फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura : आज आ रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, किए गए हैं सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

Mon, 06 Feb 2023 12:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

सीएम योगी की सुरक्षा में करीब 849 पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे। रविवार को ब्रीफिंग करके डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सुरक्षाकर्मियों को सतर्क और सजग रहते हुए ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा आएंगे। सुबह 10.50 बजे जीएलए मैदान में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां पर 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल मुस्तैद रहेगा। करीब 849 पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे। रविवार को ब्रीफिंग करके डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सुरक्षाकर्मियों को सतर्क और सजग रहते हुए ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपदवासियों को किसी प्रकार की अव्यवस्था और असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए भी ताकीद किया। 

यह रहेगी सुरक्षा

एएसपी 8, सीओ 16, इंस्पेक्टर 30, 110 दरोगा, सिपाही 110, एलआईयू 70, फायर टेंडर 5 के अलावा सादा वर्दी में फोर्स और खुफिया तंत्र और ट्रैफिक पुलिस के जवान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें