स्टार प्रचारक भी बहाएंगे पसीना
भाजपा ने सपा के गढ़ को फतह करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर नाम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं। ये मंत्री जातिगत आधार पर क्षेत्रों में भ्रमण करके वोट मांग रहे हैं।
दो जनसभाएं कर सकते हैं योगी
उपचुनाव भाजपा भी पूरी ताकत से लड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा क्षेत्र में दो जनसभाएं कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को करहल विधानसभा क्षेत्र में तथा दो दिसंबर को शहर क्रिश्चियन मैदान में जनसभा कर सकते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह 24 नवंबर को बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि किशनी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का एक साथ, मैनपुरी और करहल विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का एक साथ सम्मेलन होगा।