फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दो दिन के प्रवास पर 6 जून को मथुरा आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, ये रहेगा कार्यक्रम 

Fri, 03 Jun 2022 09:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की दूसरी बार बागडोर संभालने के बाद पहली बार 6 जून को मथुरा आ रहे हैं।  पहले कार्यकाल में सीएम योगी यहां पर 24 बार आए थे। इस बार दो दिन के मथुरा प्रवास पर आने की संभावना है। 6 जून को वृंदावन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 7 जून को दोपहर बाद मथुरा से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। हालांकि अभी जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है। 

विज्ञापन


इस तरह है सीएम का संभावित कार्यक्रम
- 06 जून को आगरा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अगुवाई करेंगे।
- शाम 6 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर वृंदावन पवन हंस पर उतरेगा।
- गोपालखार स्थित श्री गुरु चरण सेवाधाम आश्रम में अष्टम श्री ब्रह्मोत्सव एवं गुरुदेव भगवान के विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे।
- शाम लगभग 7 बजे मुख्यमंत्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण करेंगे। 
- कैथलैब लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित भी करेंगे। 
- कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। 
- वेटरनेरी कॉलेज के अतिथि गृह में उनका रात्रि विश्राम रहेगा। 
- 07 जून को वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे।
- बरसाना में संत विनोद बाबा से भेंट करेंगे।
- बरसाना में ही उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद बोर्ड की बैठक भी प्रस्तावित है।
- मुख्यमंत्री रमणरेती महावन के पास रसखान समाधि पर कराए गए विकास कार्यों का भी अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें