सीएम योगी से मुलाकात करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और फतेहाबाद के पूर्व विधायक जितेन्द्र वर्
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भेंट की। इनके अलावा पूर्व विधायक फतेहाबाद जितेंद्र वर्मा निषाद और एशिया मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वालीं एथलीट खुशबू निषाद भी उपस्थित रहीं। सीएम ने खुशबू की पदक जीतने पर सराहना की और शुभकामनाएं दीं। जितेंद्र वर्मा निषाद ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया।