फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर गांव नौरमई निवासी एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की।गांव निवासी कौशलेंद्र गौर ने जब उस से पूछा कि उसने मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी क्यों कि तो राज शाक्य झगड़ा करने लगा।इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस राजकिशोर को पकड़ कर थाना ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल। प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर गांव नौरमई निवासी एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। जब गांव के एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो उससे झगड़ा करने लगा। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नौरमई निवासी राजकिशोर उर्फ राज शाक्य ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट की थी। जानकारी होते ही भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गांव निवासी कौशलेंद्र गौर ने जब उस से पूछा कि उसने मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी क्यों कि तो राज शाक्य झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस राजकिशोर को पकड़ कर थाना ले गई। उसके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें