फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजरे, तिल और सब्जियों की फसलों पर संकट के बादल

Sun, 27 Sep 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: बारिश: खेत में बिछी बाजरा की फसल - फोटो : samvad
विज्ञापन
बाह/ पिनाहट। बाह और पिनाहट में बारिश और हवा के कारण खेतों में खड़ी फसल धराशायी हो गई। महागोली निवासी किसान रामजीलाल ने बताया खेतों में गिरी करब की फसल की भीगने से सड़ने की आशंका है। क्षेत्र के नयाबांस, करकोली पूरा और नगला दलेल गांवों में बारिश के बाद तालाब उफना गए हैं। इससे आसपास के लोगों को आवागमन और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इरादतनगर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। खेतों में बाजरे की फसल पककर तैयार खड़ी है। गांव पुसेंता निवासी किसान बनवारी लाल त्यागी ने बताया बारिश किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। खेतों में बाजरा पककर तैयार है। किसान फसल समेटने में जुटे हैं। बाह-जैतपुर में बाजरा, तिल और सब्जियों की फसल की पौध भी नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है। अछनेरा के गांवों में खेतों में धान, बाजरा, सब्जी की फसल को लेकर किसान परेशान नजर आए। अगनपुरा निवासी किसान कुंदन लोधी और वीरेंद्र ने बताया बारिश से होने पर खरीफ की फसल में नुकसान की आशंका है। फतेहाबाद में भी खेतों में खड़ी बाजरे की फसल गिर गई। गोभी को भी नुकसान की आशंका जताई गई है। खेरागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। ठंडी हवाएं चलने और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात में भी हल्की ठंड का एहसास हुआ, किंतु वर्षा नहीं हुई। शनिवार को सुबह से ठंडी हल्की हवाओं से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट के बाद विद्यालय भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें