फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather news: कासगंज में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंताएं, बादलों की ओर टिकीं हैं अब निगाहें

Tue, 16 Apr 2024 08:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अभी गेहूं की कटाई चल रही है, ऐसे में यदि बारिश होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
गेंहू की फसल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सोमवार को बारिश के बाद से किसानों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। किसान गेहूं की फसल की कटाई घर तक सुरक्षित पहुंचाने की जल्दी में हैं। बारिश से गेहूं की कटाई रुकी है। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि बारिश और अधिक हुई तो गेहूं व जौ की फसल को खासा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


जनपद में लगभग 92000 हेक्टेयर में गेहूं की फसल होती है। इस बार अच्छी फसल से किसानों को खासी उम्मीदें हैं। सोमवार को आसमान में काले बादल मंडराने लगे। अमांपुर में सुबह और शहर में दोपहर के समय हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई को रोक दिया है। मौसम के रुख से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि और अधिक बारिश हुई या आंधी आई तो फसलों को खासा नुकसान हो सकता है। किसानों को मौसम के ठीक होने की इंतजार है, जिससे अनाज को शीघ्र घरों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें