फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेहतर सफाई करने वाले सफाई मित्र होंगे सम्मानित

Wed, 04 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए नगर निगम सफाई मित्रों के मनोबल को बढ़ाएगा। उन्हें अच्छी स्वच्छता के लिए हर माह प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेगा। मंगलवार को वार्ड संख्या 40 आजम पाड़ा के पृथ्वीनाथ फाटक पर सफाई मित्रों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बताया गया कि नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण, डोर-टू-डोर कलेक्शन और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना स्वच्छ सर्वेक्षण में अहम भूमिका निभाता है। क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक रघु यादव ने कहा कि सफाई मित्रों के कार्यों का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। जिन सफाई मित्रों के क्षेत्र में मानकों के अनुरूप अच्छी स्वच्छता मिलेगी। उन्हें ईमानदारी और निष्ठा के सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद रवि दिवाकर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे अहम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें