फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश में चलती बस में हाथ से शीशे की सफाई

Wed, 18 Jun 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज से बोंदर के बीच चलने वाली रोडवेज बस में शीशे पर बाइपर न लगा होने से ​हाथ से शीशा साफ करत
विज्ञापन
कासगंज। वायरल वीडियो में रोडवेज बसों में अव्यवस्थाओं को पोल खुलती देखी जा रही है। इसमें दिखाया गया है कि बारिश में चलती बस में वाइपर काम नहीं कर रहा। ऐसे में चालक ने शीशा साफ करने के लिए एक अन्य व्यक्ति को अपने पास बैठा लिया जो बार-बार कपड़े से शीशा साफ कर रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो वोंदर से कासगंज के बीच चलने वाली रोडवेज बस का बताया जा रहा है। कासगंज डिपो की बस से सफर करते वक्त किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि वाइपर खराब होने के बावजूद बारिश में चालक रोडवेज बस दौड़ा रहा है। इस दौरान दृश्यता कम होने पर एक अन्य व्यक्ति कपड़ा लेकर चालक के पास बैठा है। जो बार-बार कपड़े से बस का शीशा साफ कर रहा है। वीडियो में बारिश के चलते बस चलाते वक्त दृश्यता बेहद कम दिख रही, लेकिन चालक अंदर से शीशा साफ कराकर बस चलाता रहा। जातिन कुमार नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए सीएम ऑफिस, डीएम और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से शिकायत की है। साथ में लिखा है कि बस का वाइपर खराब था। इससे चालक, परिचालक और यात्री सबकी जान खतरे में आ सकती थी। संबंधित अधिकारी और जिसने बस फिटनेस का क्लीयरेंस दिया है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि जिस बस का वीडियो वायरल हो रहा है। वह अनुबंधित बस है। सभी अनुबंधित बसों को मेंटीनेंस सही कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें