फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईजी की जांच में क्लीनचिट फिर भी फंसा रही पुलिस

Sat, 21 Sep 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र निवासी हेमसिंह की हत्या के मामले में एक पक्ष हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा है। वहीं दूसरे पक्ष से आरोपी बताए जा रहे ब्रजेंद्र की पत्नी निर्दोष बताते हुए बचाव में खड़ी है। गीता का कहना है कि मामले में आईजी की जांच में पति व जेल भेजे गए दो अन्य लोगों को मुल्जिम नहीं माना है। फिर भोगांव पुलिस क्यों मुल्जिम साबित करने में जुटी है। वह न्याय के लिए मुख्यमंत्री से भी मिलेंगी।
विज्ञापन

भाेगांव क्षेत्र के मुरली नगर निवासी गीता देवी ने शुक्रवार को आईजी आगरा जोन की एक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए पति बिजेंद्र को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही है। बताया है कि पड़ोसी हेमसिंह निवासी हरगनपुर की 25 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। इस घटना के समय पति अपने भाई की जमानत के संबंध में दीवानी न्यायालय गए हुए थे। जिसके सभी साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। सीसीटीवी आदि भी पुलिस को उपलब्ध कराए थे। इसके बाद भी भोगांव पुलिस पति ब्रजेंद्र को इस मामले में आरोपी साबित करने में जुटी है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। गीता ने बताया कि इस मामले में आईजी ने जांच कराई तो इसमें दलवीर, ब्रजेंद्र और पूरन की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं दर्शाती है। जब पति घटनास्थल पर थे ही नहीं तो हत्या कैसे कर सकते हैं। घटना के समय उनकी मौजूदगी के वीडियो साक्ष्य भी उनके पास हैं। गीता देवी का कहना है कि उन्हें जांच के लिए गठित की गई एसआईटी से न्याय की उम्मीद है। वह पति को न्याय दिलाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें