फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कक्षा आठ पास छात्र-छात्राओं को तलाशेंगे नजदीकी कॉलेजों के प्रधानाचार्य

Sun, 13 Aug 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कक्षा 8 पास करने वाले छात्र-छात्राओं का हर हाल में कक्षा 9 में प्रवेश दिलाना होगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग से प्राप्त 20 हजार छात्र-छात्राओं की सूची ग्रुप के माध्यम से प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को भेजी सूची में कहा है कि सभी प्रधानाचार्य सूची में शामिल अपने निकटवर्ती गांव और मोहल्ले के छात्र-छात्राओं को पता लगाएं कि उन्होंने कक्षा 9 में प्रवेश लिया है कि नहीं। यदि छात्र या छात्रा ने अभी तक किसी भी कॉलेज में कक्षा 9 में प्रवेश नहीं लिया है तो उसका पंजीकरण अभिभावक से संपर्क कर अपने कॉलेज में काराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि हर हाल में कक्षा 8 पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा 9 में होना चाहिए। इसके लिए ग्राम प्रधान और जन प्रतिनिधियों की यदि मदद की जरूरत पड़े तो उनकी मदद भी ली जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को उच्च शिक्षा मिले। शासन की प्राथमिकता वाले मामलों में प्रधानाचार्य पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 8 पास छात्र-छात्राओं के कक्षा 9 में प्रवेश के लिए जहां प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक प्रभारी की नियुक्ति की है। ब्लॉक प्रभारी के रूप में प्रत्येक ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें