फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में हादसा: सुबह टहलने निकली किशोरी को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Thu, 10 Jun 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

शिखा (16) पुत्री राजकुमार जाटव बुधवार सुबह पांच बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। शिखा साइकिल पर थी, जबकि उसके परिजन पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन
शिखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में परिजनों के साथ सुबह की सैर पर निकली किशोरी को आरौंज की पुलिया के समीप ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मीरा कटरा (राठौर चौक) निवासी शिखा (16) पुत्री राजकुमार जाटव बुधवार सुबह पांच बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। शिखा साइकिल पर थी, जबकि उसके परिजन पैदल जा रहे थे। आरौंज की पुलिया के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने किशोरी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मक्खनपुर की तरफ भागा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में छात्रा की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीत्कार मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


 भाई टीटू ने बताया कि शिखा कक्षा 12 में बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ रही थी। शिखा चार भाई बहन टीटू, बॉबी और नीतू में सबसे छोटी थी। किशोरी की मौत से परिवार में करुण क्रंदन है। मृतका के पिता राजकुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 


ये भी पढ़ें- श्री पारस अस्पताल: आखिरकार दो तीमारदारों ने तोड़ी चुप्पी, बयां किया 26 अप्रैल का दर्द, कहा- अस्पताल में नहीं थी ऑक्सीजन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें