बाह: जैतपुर के क्यारी गांव का हादसे में मृतक छात्र अतुल
- फोटो : Archive
बाह। ग्वालियर में शुक्रवार की शाम डंपर की टक्कर से जैतपुर के क्यारी गांव के स्कूटी सवार छात्र अतुल (19) की मौत हो गई। शनिवार को घर पर शव पहुंचते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। क्यारी गांव के विमल शुक्ला बीएसएफ में तैनात हैं। तीन भाइयों में मझला बेटा अतुल शुक्ला ग्वालियर में रहकर 12 वीं की पढ़ाई कर रहा था। परिजन के मुताबिक शुक्रवार शाम वह स्कूटी से बाजार गया था। तभी अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। प्रधान प्रदीप यादव ने बताया कि होनहार छात्र की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। शनिवार को किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले। सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, राजेश यादव, गौरीशंकर खैर, अनिल बरुआ, सोनू यादव, नीरज यादव आदि ने परिजन को ढांढ़स बंधाया।