फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव व फायरिंग

Wed, 14 Aug 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन में मंगलवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें पथराव के साथ फायरिंग शुरू हो गई। मामले में दो लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

घटना क्रम के अनुसार, कस्बा भरगैन के मोहल्ला मीरन थोक निवासी मुहम्मद हसन उर्फ चुन्ना व मोहल्ला भीकम थोक निवासी शाह आलम के बीच बंबे रोड पर पड़ी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को इसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। पहले तो लोग लाठी डंडा लेकर निकले। फिर पथराव शुरू हो गया।
इसके बाद फायरिंग होने लगी। गोलियों की आवाज सुनकर कस्बे में हलचल मच गई। लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा भारी संख्या में पीएसी व कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर देख दोनों पक्षों के लोगों ने भागने का प्रयास किया। इस संघर्ष में दो लोग अरबाज खान पुत्र अरशद व पप्पू पुत्र तकी आलम घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वीडियो हुए वायरल
इस संघर्ष के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें लोग पथराव करते हुए लाठी डंडा लेकर दौड़ते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में कई लोग फायरिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

चाय वाला बना संघर्ष का शिकार
कस्बा में चाय की दुकान चलाने वाला पप्पू मंगलवार को दो पक्षों में हुए विवाद की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वर्जन
कस्बा भरगैन में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग हुई है। दोनों पक्षों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन घायल पप्पू द्वारा तहरीर दी जा रही है। तहरीर मिलते ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। - अपर्णा रजत कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें