फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मवेशियों की भिड़ंत पर मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव नगला लालदास में मवेशियों के आपस में भिड़ने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगला लालदास निवासी रामजी लाल पुत्र तेजसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी गाय घर के बाहर बंधी हुई थी। पास ही पड़ोसी तेजसिंह पुत्र नत्थीलाल की गाय भी बंधी थी। दोनों गाय आपस में भिड़ गईं, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।आरोप है कि तेजसिंह, जान सिंह और जसवंत मौके पर आ गए और गाली-गलौज करते हुए रामजी लाल के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर उनका पुत्र ओमवीर सिंह बीच-बचाव के लिए आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें