कासगंज। बुधवार की देर शाम अमांपुर क्षेत्र के ग्राम नगला चिंती पर एंबुलेंस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।
एक मरीज को दिल्ली छोड़कर निजी एंबुलेंस चालक वापस सहावर आ रहा था। जब वह नगला चिंती के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई। इससे एंबुलेंस चालक अजय (28) पुत्र श्रीकृष्ण निवासी अलादीनपुर सहावर गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी परिजन को दी गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई हैं।