फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जननी सुरक्षा के दावे हवा-हवाई पुलिस बनी दाई, साड़ी ने लाज बचाई

Sat, 18 Oct 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जननी सुरक्षा योजना और एंबुलेंस सेवा के तमाम दावे शनिवार को धरे रह गए। शहर के मोहल्ला पुरोहिताना में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन की लापरवाही और अव्यवस्था के चलते महिला को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। नतीजतन, प्रसूता ने बीच सड़क ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान पुलिस मददगार बनी और साड़ी ने महिला की लाज बचाई।मोहल्ला पुरोहिताना निवासी गुलशन की 35 वर्षीय पत्नी प्रिया गोस्वामी उर्फ हरियाणा को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सरकारी एंबुलेंस सेवा का लाभ न उठाकर परिजन प्रिया को ई-रिक्शा से सौ शैया अस्पताल ले जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे कचहरी रोड पर अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। यह देख चालक ने ई-रिक्शा को रोक दिया। महिला के साथ मौजूद पति और सास घबरा गए।संयोग से इसी बीच महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह वहां से गुजर रही थीं। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और महिला कांस्टेबलों के साथ ई-रिक्शा को सुरक्षा घेरे में ले लिया। कुछ ही देर में कोतवाल फतेहबहादुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सड़क पर यातायात रुकवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें