आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने शिक्षकों से छात्रों को सोशल मीडिया की सच्चाई बताने की अपील की। कार्यक्रम का विवि की ओर से सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक लगातार टिप्पणी करते रहे। कोई सीजेपी जिंदाबाद तो कोई प्राथमिक शिक्षक भर्ती निकालें और परीक्षाफल घोषित करे जैसे कमेंट कर रहा था। बड़ी संख्या में सीजेपी समर्थकों ने टिप्पणी की।