फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

552 ग्राम पंचायतों में मंगलवार चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की 552 ग्राम पंचायत बुधवार को एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को डीपीआरओ ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 552 ग्राम पंचायतों में कुल 719 सफाई कर्मियों की तैनाती है। लॉकडाउन में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सभी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अब जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने गांवों में सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए डीपीआरओ स्वामीदीन ने भी सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी ग्राम पंचायतों बुधवार को साफ-सफाई कराई जाए। इसके फोटो भी वाट्सएप पर उपलब्ध कराने होंगे। ग्राम पंचायत सचिव भी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
सभी सफाईकर्मी गांव में जाकर साफ-सफाई करें। उसके फोटो भी उपलब्ध कराएं। जो भी लापरवाही करेंगे पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें