मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि लोग अपने घरों में रहें। स्वयं भी इस बीमारी से बचें और दूसरों को बचाने में सहयोग करें। देहात में अगर किसी व्यक्ति को खाद्यान्न संबंधी समस्या हो तो अपने क्षेत्र केे बीडीओ से भी संपर्क करें। ऐसे श्रमिक, व्यक्ति जो किसी श्रेणी में पंजीकृत नहीं है वह भरण पोषण योजना का लाभ पाने के लिए एडीएम से 9454417582 पर संपर्क कर सकते हैं। देहात के लोग बीडीओ मैनपुरी, जागीर से मोबाइल नंबर 9454464516, बीडीओ सुल्तानगंज, बेवर से 9454464515, बीडीओ करहल से 9454464513, बीडीओ बरनाहल, घिरोर से 9454464509, बीडीओ कुरावली से 9454464510 और बीडीओ किशनी से 9454464517 पर संपर्क कर सकते हैं।