फोटो 1 फाइल फोटो मृतक cisf कांस्टेवल
खेरागढ़। क्षेत्र के गांव भिलावली गांव निवासी (48) वर्षीय सीआईएसएफ कांस्टेबल उदयवीर सिंह सिकरवार का कोटा में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे मथुरा रिफाइनरी में तैनात थे। वह एक अन्य साथी के साथ ट्रेन से कोटा जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ी और बेहोश हो गए। उनको उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। वे 2001 में सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। सोमवार को रात करीब 7 बजे उनका शव गांव पहुंचा,जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव शोक संतप्त है।