आगरा।
आगरा चौपाटी के शुभारंभ पर पहले दिन सोमवार को 27 हज़ार लोगो द्वारा चौपाटी में उपलब्ध बृज क्षेत्र के मशहूर व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
एक छत के नीचे आगरा व बृज क्षेत्र के व्यंजनों का आनंद लेने के उद्देश्य से आगरा आने वाले पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ताज नगरी योजना फेज 2 के जोनल पार्क में आगरा चौपाटी बनाई गई। इसमे पेठा, नमकीन, चाट, बेड़ई कचोड़ी, पूड़ी-सब्जी, विभिन्न प्रकार के परांठे, कई तरह की आइसक्रीम कुल्फी, फालूदा, जूस, शेक, दाल-बाटी-चूरमा, विभिन्न प्रकार की चाट, कोरियन, कॉन्टिनेंटल, इटालियन एवं चाइनीज व्यंजनों को उपलब्ध कराया गया है।