फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो बच्चों को छत से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के करहल चौराहा के पास रहने वाला एक युवक ने शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर बच्चों को छत से लटका दिया। आरोपी पत्नी को भी चाकू और तमंचा दिखाकर धमकाता है। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने शराबी पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी रीतू सिंह ने बताया कि वर्तमान में वह शहर कोतवाली क्षेत्र में करहल चौराहा के पास रह रहीं हैं। पति शैलेंद्र शराब पीने का आदी है और आए दिन बच्चों को मारता पीटता है। चाकू और तमंचा लेकर उसे धमकाता है। शराब पीने के लिए रुपये मांगता है। जब रुपये नहीं दिए तो बच्चों को छत से उल्टा लटका दिया। कहा कि शराब के लिए रुपये दे दो नहीं तो किसी की खैर नहीं। पति की प्रताड़ना से परेशान रीतू ने बताया कि वह 2-2 दिन तक भूखी रहती है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति शैलेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें