बाह के खेडा देवीदास गांव के प्राथमिक विद्यालय में नवारंभ उत्सव एवं स्कूल चलो रैली
बाह। खेड़ा देवीदास में बुधवार को नवारंभ उत्सव मनाया गया। प्रवेश पाने वाले बच्चों के माथे पर टीका लगा कर फूल माला पहनाई गई। प्रधान सौरभ भारद्वाज ने पाठ्य पुस्तमें प्रदान की। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में गांव की गलियों में घूमे बच्चों ने स्कूल चलो अभियान से जुड़े नारे लगाए। इस दौरान इंदू चौहान, नंदिता भदौरिया, रेखा, हरिओम आदि रहे। वहीं, भदरौली के प्राइमरी स्कूल में वार्षिकोत्सव में बच्चों को विदाई के वक्त उपहार प्रदान किए। सेवानिवृत्त शिक्षक अहिवरन सिंह परिहार, रामानंद शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ, उमेश गौतम, राकेश सक्सेना, रतन सिंह, विमला गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय, विनोद कुमार, रामनाथ, मनोज कुमार, मनीषा यादव, किरन मौर्य, रीना पांडेय, मानवी, माधव आदि रहे।