कासगंज की गंगादेवी माहेश्वरी धर्मशाला में लायंस क्लब कासगंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। लायंस क्लब कासगंज ने श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन रेलवे रोड में लायनेड नाइट कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सेवाभावी कार्यों के लिए क्लब के पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया।
रीजन चेयर पर्सन राज कुमार जाखेटिया ने कहा कि लायंस क्लब सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। नए साल में भी क्लब सेवा के कार्य जारी रखेगा। क्लब ठंड के मौसम को देखते हुए गरीबों की मदद के लिए कार्य कर रहा है। ऐसे लोगों के लिए गर्म वस्त्र, कंबल आदि का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक राधाकृष्ण गोयल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुराग माहेश्वरी ने एवं संचालन शांतनु चौधरी एवं डॉ. आशीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के सह संयोजक हरपाल सिंह सोलंकी रहे। इस दौरान जोन चेयरपर्सन एके सिंह पुंढीर, सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज जाखेटिया, प्रभात गर्ग, देवेंद्र सिंह गुरुहार, लाल सिंह वर्मा, राम रक्षपाल सिंह, लक्ष्मी कांत चोला, अरुण माहेश्वरी, राजेंद्र बिड़ला, कमल सिंह यादव, अनिल माहेश्वरी उपस्थित रहे।