फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों ने फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
बाह: धोबई में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर ईको क्लव के बच्चों ने फैलाई जागरुकता
विज्ञापन
बाह। जैतपुर और बाह ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में बृहस्पतिवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर शिक्षकों ने बच्चों को खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोने की शपथ दिलाई। ईको क्लब के माध्यम से जागरूक किया गया। धोबई के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका तरन्नुम, खुशबू शर्मा, मिथलेश वर्मा के नेतृत्व में ईको क्लब के बच्चों ने बीमारी पर वार, हाथ धोएं बार-बार का संदेश दिया। पोस्टर भी बनाए। पीएमश्री विद्यालय बाह में कीटाणु मिटाएं, जीवन बचाएं का संदेश देकर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। मई के जूनियर हाई स्कूल में रीता भदौरिया ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताकर हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें