फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल वैन के रेडिएटर का ढक्कन खुला, गर्म पानी से चार बच्चे झुलसे

Wed, 05 Jul 2023 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में बृहस्पतिवार को बच्चों को ले जा रही वैन के रेडिएटर का ढक्कन खुलने से खौलता पानी उन पर आ गिरा। जिससे चार मासूम बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
स्कूल वैन के रेडिएटर का ढक्कन खुला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के एटा जिले में बृहस्पतिवर सुबह बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन के रेडिएटर का ढक्कन खुल गया। जिससे निकले खौलते पानी से चार मासूम बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल ही बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वैन चालक से पूछताछ करने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धुमरी के राष्ट्रीय विद्या निकेतन की स्कूल वैन बृहस्पतिवर सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी। बताया गया है कि उसी समय वैन के रेडिएटर का ढक्कन तेज से भाप खुल गया, जिससे वैन में बैठे विद्यालय के चार बच्चे झुलस गए। वैन को मनोज चला रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खौलते पानी से झुलसे बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धुमरी चौकी इंचार्ज नरेश जादौन ने बताया कि वैन का रेडिएटर का ढक्कन खुल गया था। दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें