फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे एलईडी से करेंगे पढ़ाई

Mon, 30 Sep 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने की कवायद हो रही है। बच्चों को एलईडी के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही आरओ वाटर सहित अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके लिए एक केंद्र पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। सरकार की ओर से तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू की है। केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शासन से शुरू कर दी गई है। जो केंद्र अपने भवन में संचालित हो रहे हैं उन्हें पहले सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जिन केंद्रों पर पानी, बिजली की व्यवस्था व पोषण वाटिका मौजूद है उनको प्राथमिकता के आधार पर सक्षम केंद्र बनाया जाएगा। केंद्रों पर एलईडी की सुविधा के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। जबकि आरओ वाटर के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे। शैक्षिक खेल खिलौने के लिए 39 हजार रुपये, वाटर हार्वेस्टिंग संसाधन के लिए 16 हजार रुपये और पोषण वाटिका के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें