फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बच्चों ने बनाई तस्वीरें, दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कागारौल प्रथम में प्रधानमंत्री मोदी के चित्र बनाते बच्चे
विज्ञापन
कागारौल। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय कागारौल प्रथम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विद्यालय का अवकाश होने के कारण विद्यालय परिवार ने एक दिन पूर्व ही विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगों और तुलिका के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र बनाए तथा हिंदी और अंग्रेजी में शुभकामना संदेश लिखे। बच्चों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें