फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे पर बेटे का तोहफा: माता-पिता की लड़ाई में पिस रहा मासूम, बोला- मां गंदी हैं, मैं पापा के पास रहूंगा

Sun, 18 Jun 2023 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में फादर्स डे पर पिता को बेटे के रूप में अनोखा तोहफा मिला। मासूम माता-पिता की लड़ाई में पिस रहा है।पेशी के दौरान उसने कहा कि मां गंदी हैं, मैं पापा के पास रहूंगा। 

 
विज्ञापन
थाना लोहामंडी , आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आठ साल की उम्र में एक मासूम माता-पिता के बीच चल रही लड़ाई में पिस रहा है। मां बेटे को अपने पास रखना चाहती है, जबकि वो पिता के साथ रहना चाहता है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में बेटे से जब काउंसलर ने पूछा कि बेटा किसके साथ रहोगे तो उसने यही जवाब दिया, मां नहीं, पापा के पास रहना है...।

पति बेटे को नहीं देना चाहता है

लोहामंडी थाना क्षेत्र की दंपती की शादी को नौ साल हो चुके हैं। एक बेटा है। वह आठ साल का है। तीन महीने पहले विवाद होने पर पत्नी पति से अलग हो गई। बेटे को पति के पास ही छोड़ दिया। अब वो बेटे को भी अपने पास रखना चाहती है। पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। उधर, महिला का पति बेटे को देना नहीं चाहता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ताजनगरी में यहां मिलता है सुकून: आगरा आए और इन जगहों पर नहीं घूमे तो क्या घूमे, ये हैं बेहतरीन पिकनिक स्पॉट

पति का व्यवहार ठीक नहीं है

मामला रविवार को परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसिलिंग में पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पति ने कहा कि पत्नी का चालचलन ठीक नहीं है। वह बेटे का कैसे ख्याल रख पाएगी। शादी के इतने साल बाद उसे छोड़कर कहीं और रह रही है। उधर, पत्नी ने भी पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति का व्यवहार ठीक नहीं है। वह मारपीट करता है। बेटे को जबरन अपने पास रख लिया है। वह बेटे को अच्छी शिक्षा देना चाहती है। इसलिए अपने पास ही रखेगी।

यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

नहीं खत्म हो सका विवाद

काउंसलर अमित गौड़ ने दोनों की बात सुनने के बाद बेटे से प्यार से सवाल किया। पूछा बेटा आप किसके साथ रहना चाहते हो। इस पर बेटा बोला पापा के पास ही रहना है। मम्मी भी घर आ जाएं। इस पर काउंसलर ने पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म कराने का प्रयास किया। समझौता नहीं होने पर अगली तारीख पर बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें