फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी में खेल रहे बच्चे को लगा करंट

Sun, 28 Jul 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दोपहर में बारिश के दौरान जलभराव हो जाने से तहसील रोड गप्पू चौराहा क्षेत्र में पानी में करंट आ जाने से एक मासूम चपेट में आ गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दोपहर में बारिश होने पर तहसील रोड क्षेत्र में बस्ती का ही बालक हम्माद (5) पुत्र शीनू खेलने के लिए घर से निकल आया और खेलने लगा। धीरे-धीरे क्षेत्र में जलभराव होने लगा। जलभराव हो जाने पर पास में ही लगे बिजली के पोल से पानी में करंट प्रवाहित होने लगा। करंट फैलते ही बच्चा तड़पने लगा। जब लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी तो अफरा तफरी मच गई। पानी से होकर निकल रहे लोगों को जब करंट लगा तो वे आसपास की दुकानों पर चढ़ गए। लोगों ने फोनकर आपूर्ति बंद कराई। करंट लगने से मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें