बिछवां। काली नदी में डूबे बालक का पता नहीं लग सका। एक सप्ताह का समय बीत चुका है। एसडीआरएफ की टीम भी वापस लौट गई है। बालक के नहीं मिलने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा निवासी मुकेश कुमार का 8 वर्षीय पुत्र आर्यन एक सप्ताह पूर्व अपने साथियों के साथ काली नदी के पास बकरियां चराने के लिए आया था। किसी तरह से वह नदी में गिर गया था। इसके बाद बालक की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस ने खोजबीन की। इसके बाद एसडीआरएफ आगरा ने भी नहर में बालक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। तीन दिन तक 8 किलो मीटर के क्षेत्र में तलाश बेनतीजा रही। मंगलवार को एसडीआरएफ भी वापस चली गई। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर बालक डूबा था। वहां पर अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं। फिलहाल बालक की तलाश रुक गई है। वहीं आर्यन के न मिलने से परिजन बेहद दुखी हैं।
टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद
टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद