मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिला अस्पताल में झाड़ू से सफाई
- फोटो : AMAR UJALA
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आगरा में दो दिन से देर रात तक तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार दोपहर में उन्हें आना था। परन्तु सुबह 10 बजे उनका आगरा कार्यक्रम स्थगित हो गया। डीएम प्रभू एन सिंह ने बताया अब मुख्यमंत्री आगरा नहीं आएंगे। वह गाजियाबाद से सीधे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बीते रविवार को सीएम ने नोएडा में कोरोना की रोकथाम को लेकर किए प्रशानिक इंतजामों से असंतुष्ट नजर आए। लिहाज़ा आगरा जिला प्रसाशन सीएम के कार्यक्रम को लेकर खासा सतर्क था। मंगलवार सुबह शहर में सख्ती नजर आई। कई जगह पुलिस बेरियर पर लोगों को रोक कर पूछताछ करती रही। सर्किट हाउस में सीएम को कोरोना की रोकथाम की समीक्षा करनी थी।