फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: ठाकुर बांकेबिहारी के दर पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Sun, 14 Feb 2021 12:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में करीब 5 घंटा 10 मिनट रहेंगे। इस दौरान वह कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। 
विज्ञापन
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री यहां संतों से मुलाकात कर यमुना के प्रदूषण मुक्त करने पर मंथन किया। मुख्यमंत्री तीर्थनगरी में करीब साढ़े पांच घंटे रहे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहा। 

विज्ञापन


सुबह 11. 37 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से कार में सवार होकर मुख्यमंत्री योगी बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। यहां लगभग 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री के आगमन के चलते एक घंटा पहले ही मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया। इससे बांकेबिहारी मंदिर के आसपास गलियों में भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। मुख्यमंत्री के जाने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। मंदिर के आसपास बंदरों के उत्पात को देखते हुए लूंगर तैनात किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें