फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक लिमिट के विरोध में छत्ता बाजार रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा तेल वनस्पति व्यापार समिति ने सोमवार को खाद्य तेलों की स्टॉक लिमिट लगाने के विरोध में छत्ता बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। व्यापार समिति ने सरकार से मांग की कि स्टॉक लिमिट को व्यवहारिक और तर्कसंगत बनाया जाए जिससे प्रदेश में खाद्य तेल की आपूर्ति मांग के अनुरूप चलती रहे। व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन के साथ ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, पीयूष मंगल, रजत भगत, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष रमनलाल गोयल ने व्यापारियों की मांग का समर्थन किया और सरकार से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें