फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जय श्रीराम का लगाया नारा और गवां दिया हजारों का माल, महिला के साथ जो कुछ हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 23 Feb 2024 02:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

महिला को टेंपों स्टैंड के पास ही टप्पेबाजों ने अपनी बातों के जाल में फंसाया। महिला से जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए कहा और इस बीच उससे नकदी, मोबाइल और आभूषण ले लिए और वहां से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा के एक मोहल्ला से एक महिला अपनी बीमार भतीजी को देखने सिढ़पुरा जा रही थी। तभी टेंपों स्टैंड के पास ही टप्पेबाजों ने महिला का झांसे में लेकर से जय श्रीराम बुलवाकर नकदी, आभूषण ठग लिए। टप्पेबाज मौके से भाग गए। मामले में महिला के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामला 20 फरवरी की सुबह का है। महिला लता देवी निवासी मोहल्ला सुदामापुरी अपनी बीमार भतीजी को देखने के लिए सिढ़पुरा जा रही थी। गंजडुंडवारा टेंपो स्टैंड के पास टप्पेबाजों ने उसे रोक लिया। टप्पेबाजों ने महिला को झांसे में लेकर आंखें बंद कर जय श्रीराम बोलने को कहा। इस बीच टप्पेबाज उसके आभूषण, मोबाइल और 30 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। 


मामले में महिला के भतीजे अजयवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। शीघ्र ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें