आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। प्रो. प्रतीत कुमार (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय छपरौली) ने चौधरी चरण सिंह के शिक्षा, राजनीतिक जीवन और भूमि सुधारों में योगदान पर प्रकाश डाला। मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, प्रो. बीएस शर्मा, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. एसके जैन, प्रो. शरद चंद उपाध्याय, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा और प्रो. बृजेश रावत उपस्थित रहे। संवाद