छठ पूजन पर सूर्योदय पर अध्र्य देते श्रृद्धालु
- फोटो : BHARATPUR
भरतपुर। लोकआस्था का महापर्व छठ का शनिवार प्रात: उगते सूर्य को अध्र्य देकर समापन हुआ। श्रृद्धालु आशीष अग्रवाल ने बताया कि आज सिमको स्थित रेलवे फाटक नं. 39 के पास कृत्रिम घाट पर आज प्रात: बिहारी परिवार के श्रृद्धालु आने लगे और प्रात: 6.54 पर सूर्योदय को व्रती महिलाओं के परिवारीजनों ने अर्घ्य दिया। बाद में सभी सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे के मांग में पूरी सिंदूर भरकर अखंड सुहाग की कामना की। व्रती महिलाओं ने जल ग्रहण करके व्रत खोला और परिवारीजनों और आपस में प्रसाद बांटकर एक-दूसरे के साथ इस त्यौहार की खुशियां बांटी।