फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : चला अभियान पर जलभराव का नहीं हुआ समाधान

Tue, 16 Jul 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में संचारी रोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले में शहर से लेकर देहात तक के क्षेत्र में गंदगी, जलभराव आदि इस अभियान की पोल खोल रहे हैं। ऐसा ही एक क्षेत्र कस्बा अमांपुर के बिकौरा रोड है। जहां बीते तीन वर्ष से जलभराव और गंदगी की समस्या व्याप्त है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात पाने के लिए डीएम से गुहार लगाई है।बरसात में मौसम में संचारी रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश से जलभराव हो जाने पर मलेरिया और डेंगू के मच्छर पनपने लगते है। जिससे मलेरिया, बुखार, डेंगू बुखार और डायरिया फैलने का खतरा बना रहता है। जिले में बारिश के समय संचारी रोग की रोकथाम के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता टीमें गांव-गांव जाकर साफ-सफाई कर रही है। कस्बा अमांपुर का बिकौरा रोड संचारी रोग अभियान की हकीकत बयां कर रहा है। पिछले तीन-चार साल से इस मार्ग पर गंदा पानी भरा हुआ है। इस मार्ग पर तालाब बना हुआ है। इस तालाब की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। इसके चलते गंदा पानी तालाब से बाहर निकल कर गलियों तक उफन रहा है। बारिश होने के बाद तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। यह गंदा पानी सड़क तक पहुंच जाता है। जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण मनोज शाक्य, असीम प्रताप यादव, दीपक जोशी, विमलेश शाक्य, राजकुमार माही सभासद, नवीन साहू, घनश्याम यादव, विनोद यादव, धर्मेंद्र शाक्य आदि ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जलभराव होने से मच्छराें पनप रहे है। जिससे संचारी रोग फैलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें