फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन से अलग-अलग रेल मार्ग पर चलने वाली पांच ट्रेनाें के समय में रेलवे ने बदलाव किया है। फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज-लखनऊ की ओर जाने वाली चार ट्रेन और बरेली की ओर चलने वाली एक ट्रेन के समय को परिवर्तित किया है। पांच ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। कासगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 55311 जो पहले 6:10 बजे पर लखनऊ के लिए जंक्शन से चलती थी। अब यह ट्रेन सुबह 6 : 05 बजे जंक्शन से छूटेगी। ट्रेन संख्या 15040 सुबह 8:55 बजे कानपुर-अनवरगंज के लिए चलती थी। अब यह ट्रेन 9:10 बजे जाएगी। कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली दो ट्रेनों में बदलाव हुआ है। ट्रेन संख्या 55344 शाम 5:30 बजे की जगह शाम 5:25 बजे चलेगी, वहीं ट्रेन संख्या 15042 रात में 9:05 बजे की जगह अब 9:10 बजे रवाना होगी। कासगंज से बरेली सिटी ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 55329 पहले रात 9:50 बजे रवाना होती थी। अब यह ट्रेन रात में 9:25 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें