मैनपुरी। जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल किया गया है। कई चिकित्साधीक्षकों और चिकित्साधिकारियों के क्षेत्र बदले गए हैं। शनिवार को सीएमओ ने आदेश जारी कर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
सीएमओ ने बताया कि डॉ. मुनेंद्र सिंह चिकित्साधीक्षक सीएचसी कुरावली को चिकित्साधिकारी सीएचसी बेवर, डॉ. अजय कुमार चिकित्साधिकारी सीएचसी कुरावली को चिकित्साधीक्षक सीएचसी कुरावली, डॉ. जयप्रकाश प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी सुल्तानगंज को चिकित्साधिकारी सीएचसी कुरावली, डॉ. आशुतोष कुमार चिकित्साधीक्षक सीएचसी बेवर को प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी मानपुरी हरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी, डॉ. सिद्धार्थ सिंह भदौरिया चिकित्साधिकारी द्वितीय सीएचसी कुचेला को चिकित्साधीक्षक सीएचसी कुचेला की जिम्मेदारी, डॉ. पपेंद्र कुमार चिकित्साधीक्षक कुचेला को प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी सुल्तानगंज बनाया गया है।
डॉ. विनीत यादव चिकित्साधीक्षक सीएचसी करहल को नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला कार्यक्रम प्रबंधक कार्यालय, डॉ. प्रदीप कुमार चिकित्साधीक्षक मानपुरहरी को चिकित्साधीक्षक सीएचसी करहल बनाया गया है। डॉ. विकास जैन उप जिला क्षयरोग अधिकारी मैनपुरी को नोडल अधिकारी कोविड लेवल टू जिला महिला अस्पताल का अतिरिक्त चार्ज, डॉ. मोहित चतुर्वेदी चिकित्साधिकारी सीएचसी भोगांव को चिकित्साधीक्षक सीएचसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी, डॉ. शंभू सिंह चिकित्साधीक्षक सीएचसी भोगांव को चिकित्साधीक्षक सीएचसी गोधना घिरोर व चिकित्साधीक्षक सीएचसी गोधना घिरोर डॉॅ. प्रवीन कुमार को चिकित्साधिकारी सीएचसी कुचेला के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।