फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज स्टेशन से चलने वाली आठ ट्रेनों का समय परिवर्तित

सार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा एक अक्तूबर से नई समय सारिणी लागू की गई है।ट्रेन संख्या 05345 के समय में भी पांच मिनट का परिवर्तन हुआ है।ट्रेन संख्या 05389 कासगंज स्टेशन से 21:15 के स्थान पर 21:10 बजे गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा एक अक्तूबर से नई समय सारिणी लागू की गई है। इसमें इज्जतनगर मंडल की 35 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। कासगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली आठ ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है। इसलिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले यात्री अपनी ट्रेनों का सही समय जान लें, जिससे यात्रा में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

कासगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 05336 के प्रस्थान का समय 13:40 मिनट के स्थान पर अब 13:35 मिनट पर किया गया है। ट्रेन संख्या 15040 कासगंज रेलवे स्टेशन से 9 बजे के स्थान पर अब पांच मिनट पूर्व 8:55 पर रवाना होगी। ट्रेन संख्या 15038 के समय में दस मिनट का अंतर हुआ है। यह ट्रेन 13:05 के स्थान पर 12:55 पर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 05349 कासगंज स्टेशन से 5 मिनट पूर्व रवाना होगी यह ट्रेन 17:35 के स्थान पर 17:30 पर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 05347 अब 15:15 के स्थान पर 15:10 पर स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 05345 के समय में भी पांच मिनट का परिवर्तन हुआ है। यह अब 11:15 के स्थान पर 11:10 स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 05389 कासगंज स्टेशन से 21:15 के स्थान पर 21:10 बजे गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 05397 में 15 मिनट का फेरबदल किया गया है। यह ट्रेन 21:40 के स्थान पर 21:55 पर कासगंज स्टेशन से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें