फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्षय रोग से मुक्ति के लिए चंद्रमा ने की थी महादेव की आराधना

Sun, 28 Dec 2025 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विनय नगर स्थित मंगलम मैरिज होम में आयोजित शिव महापुराण कथा के छठवें दिन चंद्रमा को क्षय रोग से
विज्ञापन
आगरा। दक्ष के श्राप से जब चंद्रमा क्षय रोग से ग्रसित हो गए तब उपचार के लिए उन्होंने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। छह माह तक महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया, जिस पर शिवजी प्रकट हुए और चंद्रमा को रोग मुक्त किया। मंगलम मैरिज होम विनय नगर में चल रही शिव महापुराण कथा के छठवें दिन कथा व्यास गरिमा किशोरी ने यह प्रसंग सुनाया। कथा के मध्य में भोलेनाथ के भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्घालुओं ने कथा का श्रवण किया। इस मौके पर मुख्य यजमान उर्मिला एवं नरेश शर्मा रहे, जबकि निहाल सिंह, भूदेव सिंह, एसके विरानी, मनोज तीर्थानी, योगेंद्र शर्मा, महेश पोरवाल, विजय पमनानी, तुलसीराम पाठक, बेनी माधव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें